No products in the cart.
Return To ShopNo products in the cart.
Return To Shop₹1,500.00
“शैलेंद्र – एक श्मशानवासी की जीवन कथा” महावतार बाबाजी की परम्परा के पाँचवें गुरु योगिराज श्री शैलेन्द्र शर्मा के जीवन, साधना और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित एक प्रेरक जीवनी है। यह पुस्तक क्रियायोग, आत्म-खोज और सनातन आध्यात्मिक परम्परा के गूढ़ आयामों से पाठकों का परिचय कराती है तथा साधना-पथ पर चलने वाले प्रत्येक जिज्ञासु के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
“शैलेंद्र – एक श्मशानवासी की जीवन कथा”, महावतार बाबाजी की परम्परा के पाँचवें गुरु शैलेन्द्र शर्मा की जीवन कथा है। जिनका मानना है कि महावतार बाबाजी ने उन्हें, किसी विशेष कारण से इस श्मशान तक पहुँचाया। वे और श्मशान, दोनों ही बहुत बड़ी शक्तियों और घटनाओं की छाया में, चुपचाप और गुप्त रूप से अपना अस्तित्व बनाए हुए हैं।
श्री शैलेन्द्र शर्मा अपने शिष्यों का योग और जीवन के पथ पर मार्गदर्शन करते हुए क्रियायोग की प्रामाणिक शिक्षा को नई सदी में ले जा रहे हैं। वे एक सिद्ध योगी हैं, जो मुख्य देवी, भू-देवी के साथ गहरे सम्बन्ध की खोज करते हैं।
यह एक ऐसे आधुनिक योगी की असाधारण यात्रा का वृत्तांत है, जो योगिक उपलब्धियों की ऊँचाइयों तक पहुँचकर, अवर्णनीय का वर्णन करने में सक्षम हैं और परम्परा के प्रामाणिक सिद्धान्तों को समकालीनों तक पहुँचा रहे हैं।
यह पुस्तक प्रत्येक उस व्यक्ति के लाभ के लिए है, जो आत्म खोज के सदैव काँटेदार मार्ग पर यात्रा करना चुनता है, और जो आध्यात्मिक परम्पराओं को जानने के बारे में उत्सुक है।
₹1,600.00
Reviews
There are no reviews yet.